कोटड़ी में गुर्जर समाज को बड़ी सौगात, 30 लाख से बनेगा श्री कोटड़ी श्याम गुर्जर छात्रावास

आकोला(रमेश चंद्र डाड)कोटड़ी क्षेत्र के गुर्जर समाज आम चोखला के लिए शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय लेकर आया। जहाजपुर रोड पर 30 लाख रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले 'श्री कोटड़ी श्याम गुर्जर छात्रावास' का भूमि पूजन समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। जहाजपुर-कोटड़ी विधायक ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ निर्माण कार्य की नींव रखी।
दूर-दराज के छात्रों की राह होगी आसान भूमि पूजन के बाद उपस्थित समाजजनों को संबोधित करते हुए विधायक गोपीचंद मीणा ने कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति का एकमात्र मार्ग है। उन्होंने कहा, "कोटड़ी क्षेत्र अभी शिक्षा के मामले में पीछे है। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को रहने की उचित व्यवस्था नहीं मिलने से काफी परेशानी होती थी। यह छात्रावास विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराएगा, जिससे वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।"
बजट का गणित: 21 लाख स्वीकृत, शेष जनसहयोग से गुर्जर समाज के नेता रामस्वरूप गुर्जर ने बताया कि छात्रावास निर्माण के लिए संसाधनों का प्रबंधन इस प्रकार किया गया है:
11 लाख रुपये: विधायक मद से विधायक गोपीचंद मीणा द्वारा स्वीकृत।
10 लाख रुपये: तत्कालीन उप जिला प्रमुख शंकर लाल गुर्जर की अनुशंसा पर जिला परिषद मद से स्वीकृत।
शेष राशि: करीब 9 लाख रुपये की शेष राशि जनसहयोग और समाज के भामाशाहों के माध्यम से जुटाई जाएगी।
ये रहे मौजूद नींव पूजन कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रह्लाद सेन, निवर्तमान प्रधान करण सिंह बेलवा, निवर्तमान उप जिला प्रमुख शंकर लाल गुर्जर, राघव आचार्य, श्यामलाल गुर्जर साखड़ा, सत्यनारायण गुर्जर, देवीलाल गुर्जर, महावीर गुर्जर सहित समाज के पंच-पटेल एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
