जवाहर नगर में विराट हिंदू सम्मेलन उत्साहपूर्वक संपन्न, गूंजे जय श्री राम के जयकारे

जवाहर नगर में विराट हिंदू सम्मेलन उत्साहपूर्वक संपन्न, गूंजे जय श्री राम के जयकारे
X

भीलवाड़ा । जवाहर नगर में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन रविवार को पूरे उत्साह और श्रद्धा के वातावरण में संपन्न हुआ। जय श्री राम के उद्घोष से पूरा नगर गूंज उठा और हर ओर भगवा रंग व भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत बालाजी मंदिर मोक्ष धाम से 108 कलश रैली के साथ हुई। वहीं नगर के बड़े मंदिर से चारभुजा नाथ जी की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। दुर्गा शक्ति अखाड़ा और बजरंगी युवा शक्ति अखाड़ा के कलाकारों ने नगर के प्रमुख चौराहों पर दमदार अखाड़ा प्रदर्शन कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सम्मेलन में हिंदू एकता को मजबूत करने, हिंदू राष्ट्र के संकल्प और युवाओं को संगठित करने के संदेश दिए गए। स्वर्ण शताब्दी वर्ष को लेकर भी हर्ष और उल्लास के साथ कार्यक्रम मनाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी से आयोजन ऐतिहासिक बन गया।

भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - [email protected]

व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड,नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा

Next Story