श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी: जयपुर से चलेगी 'भारत गौरव' ट्रेन, दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थों की कराएगी यात्रा

श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी: जयपुर से चलेगी भारत गौरव ट्रेन, दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थों की कराएगी यात्रा
X


भीलवाड़ा। दक्षिण भारत के प्रसिद्ध मंदिरों और ज्योतिर्लिंगों के दर्शन की अभिलाषा रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे एक शानदार अवसर लेकर आया है। आगामी 9 अप्रैल से 20 अप्रैल तक 'भारत गौरव पर्यटक ट्रेन' के माध्यम से तिरुपति, रामेश्वरम और कन्याकुमारी सहित कई प्रमुख स्थलों की विशेष तीर्थ यात्रा आयोजित की जाएगी। 11 रात और 12 दिन की इस यात्रा में यात्रियों के लिए रहने-खाने से लेकर स्थानीय भ्रमण तक की संपूर्ण व्यवस्था एक ही पैकेज में उपलब्ध होगी।

भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ में होगा ट्रेन का ठहराव

यह विशेष ट्रेन जयपुर से अपनी यात्रा शुरू करेगी। रास्ते में अजमेर के साथ-साथ भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और रतलाम स्टेशनों पर भी इस ट्रेन का ठहराव दिया गया है। इन स्टेशनों से स्थानीय श्रद्धालु आसानी से ट्रेन में सवार हो सकेंगे। ट्रेन में कुल 780 यात्रियों के लिए सीट और बर्थ की व्यवस्था की गई है।

इन प्रमुख पवित्र स्थलों के होंगे दर्शन

तिरुपति: आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर मंदिर के दर्शन।

रामेश्वरम: चार धामों में से एक श्री रामनाथ स्वामी मंदिर।

मदुरै: विश्व प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर का भ्रमण।

कन्याकुमारी: विवेकानंद रॉक मेमोरियल, गांधी मंडप और सूर्यास्त के नज़ारे।मल्लिकार्जुन: 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल मल्लिकार्जुन स्वामी के दर्शन।

विधाओं से लैस होगा सफर: एसी कोच और होटल की व्यवस्था

पूरी यात्रा थर्ड एसी श्रेणी के कोचों में संपन्न होगी। यात्रियों को प्रतिदिन सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात का शुद्ध शाकाहारी भोजन दिया जाएगा। स्थानीय भ्रमण के लिए एसी और नॉन-एसी बसों की सुविधा रहेगी। पैकेज को दो श्रेणियों में बांटा गया है:

स्टैंडर्ड श्रेणी: ₹31,005 प्रति व्यक्ति (नॉन-एसी होटल व बस)।

कम्फर्ट श्रेणी: ₹36,320 प्रति व्यक्ति (एसी होटल व बस)।सरकारी कर्मचारियों को एलटीसी और आमजन को ईएमआई की सुविधा

इस यात्रा को सुलभ बनाने के लिए सरकारी कर्मचारियों को एलटीसी (LTC) की सुविधा मिलेगी। वहीं, मध्यम वर्ग के यात्रियों के लिए ईएमआई (EMI) का विकल्प भी दिया गया है, जिससे वे आसान किस्तों में भुगतान कर सकेंगे। आईआरसीटीसी पोर्टल के माध्यम से विभिन्न बैंकों द्वारा यह सुविधा प्रदान की जा रही है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

Next Story