भीलवाड़ा में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा जनआक्रोश, कलेक्ट्री के बाहर प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर किया जोरदार प्रदर्शन

भीलवाड़ा में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा जनआक्रोश, कलेक्ट्री के बाहर प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर किया जोरदार प्रदर्शन
X



भीलवाड़ा।आज बढ़ती महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा शहर द्वारा जोरदार जनआक्रोश प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवराम जीपी खटीक के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए।

आज सुबह 11:00 बजे गांधी भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसजन एकत्रित हुए, जहां से जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवराम जीपी खटीक के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। पूरे मार्ग में कार्यकर्ता हाथों में महंगाई के विरोध में लिखी तख्तियां और गैस सिलेंडर के चित्र वाली तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ते रहे।

रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने

“गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए – जनता पर क्यों बोझ लाए”,

“₹60 की मार – नहीं सहेंगे अबकी बार”,

“महंगी गैस, महंगा चूल्हा – बंद करो ये अत्याचार”,

“महंगाई की मार – मोदी सरकार जिम्मेदार”,

“गैस के दाम कम करो – जनता को राहत दो”

जैसे नारों के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

कलेक्ट्री के बाहर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर बढ़ती महंगाई के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार की नीतियों को आम जनता के लिए घातक बताया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवराम जीपी खटीक ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है और इसका सीधा असर आम जनता की रसोई पर पड़ रहा है। रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी से गरीब, मध्यम वर्ग और मजदूर वर्ग के परिवार सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।

शिवराम जीपी खटीक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता की आवाज को दबने नहीं देगी और महंगाई के खिलाफ लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि केंद्र सरकार ने गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दाम जल्द वापस नहीं लिए तो कांग्रेस पार्टी और भी बड़े आंदोलन करने को मजबूर होगी।

कार्यक्रम के अंत में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवराम जीपी खटीक ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भीलवाड़ा की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महंगाई के खिलाफ यह आंदोलन आम जनता के हक और उनकी रसोई बचाने की लड़ाई है, जिसमें भीलवाड़ा की जनता की सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही।

इस जनआक्रोश प्रदर्शन में कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता

एडवोकेट,कुणाल ओझा,पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ,नगर निगम के नेताप्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारिक,पीसीसी सदस्य मनोज पालीवाल ,मोहम्मद हारून रंगरेज ,समदू देवी खटीक,उस्मान पठान,हमीद रंगरेज, वसीम शेख,निशार सिलावट ,रेखा हिरण,मंजू पोखरना,राजेंद्र जैन ,योगेश सोनी,हाजी अली हैदर ,गोपाल खटिक ,शाहीद छिपा ,नानूराम बलाई ,शिवराज सुराणा ,सत्वीर सिंह, नवरत्न जैन ,दीपक व्यास ,सुनील शर्मा ,मेवाराम खोईवाल ,जितेन्द्र जैन ,पारस राम ,नंदराम जाट ,समीम बानू,मोहनलाल खोईवाल ,अनिता पहाड़िया ,करिश्मा धौलपुरिया ,शांतिलाल धौलपुरिया ,लीला देवड़ा ,रोशन लाल ,श्याम लाल ,सोहन लाल रेगर ,नंदलाल रेगर,भूरा लाल रेगर ,लादू लाल खटिक ,रोशन कोली ,अनिल राठी ,राधेश्याम भड़ाना ,प्रकाश ओझा ,योगिता सुराणा ,राजकुमार माली ,चंद्रप्रकाश अमरवाल ,मो शाहिद देशवाली ,अशोक पारीक ,सुरेश बम्ब,लाजपत आचार्य ,कुंदन शर्मा और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

Next Story