राष्ट्रीय लोक अदालत में न्याय की बड़ी जीत: राजीनामें से निपटे 2.22 लाख से अधिक मामले, वर्षों के विवाद हुए समाप्त

भीलवाड़ा |राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देेशानुसार आज वर्ष 2026 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया । उक्त लोक अदालत में सभी प्रकार के समझौता योग्य सभी प्रकृति के दीवानी, फौजदारी , पारिवारिक, एमएसीटी, चैक अनादरण श्रम, बैंक रिकवरी , उपभोक्ता व राजस्व के मामले रखे गये ।
प्राधिकरण के सचिव विशाल भार्गव ने बताया कि अभय जैन -जिला एंव सेशन न्यायाधीश के निर्देशन तथा उनके द्वारा दिए गये सुझावों एवं उत्साहवर्धन से 222615 प्रकरण लोक अदालत की भावना से निस्तारित हुए तथा 22 करोड ़67 लाख 22 हजार 742 रूपये अवार्ड राशि पारित की गई। इसमें से प्री-लिटिगेशन के 208751 प्रकरणों का राजीनामा द्वारा निस्तारण किया । न्यायालयों में लंबित 19214 प्रकरण चिन्हित किये गये व 13864 प्रकरणों को निस्तारित किया गया 18 करोड़ 78 लाख 66 हजार 163 रूपये के अवार्ड पारित किये गये। पूरे जिले में लोक अदालत की 19 बैंचो के माध्यम से न्यायिक अधिकारीगण , राजस्व अधिकारीयों एव अनुभवी अधिवक्तागण ने समझाईश कर मामलांे मे राजीनामें करवा कर पक्षकारान के मामलों को अंतिम रूप से फैसल करवाया गया ।
शांती लाल जैन , बैंच सदस्य ने बताया की प्री-लिटिगेशन मामलों में बैंक, बीएसएनएल ,बिजली के रिकवरी मामलो का भी लोक अदालत में मूल राशि से भी कम में राजीनामा करवा कर एसबीआई बैंक, बैंक आॅफ बडोदा, बिजली, वित्तिय संस्थाओं एवं विपक्षी पक्ष को लाभ करवा कर मुकदमा पूर्व स्तर पर ही मामलो का निस्तारण किया । बिजली के बीलों में विद्युत विभाग द्वारा छुट व अन्य विभिन्न प्रकार की लाभ देके उपभोक्ता को राहत दी गई । लोक अदालत पक्षकारान में आपसी राजीनामें से निस्तारण हुआ एवं आपसी समझाईश कराकर मामले को मुकदमा पूर्व स्टेज पर ही खत्म कर दिया गया । मुकदमा पूर्व स्टेज पर ही त्वरित एवं बिना खर्चे के इस प्रक्रिया को सभी ने काफी सराहा ।
प्राधिकरण के सचिव विशाल भार्गव ने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिले के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक , नोडल अधिकारी अति.जिला कलेक्टर प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन, बार अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड एवं अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारीगण के सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापीत किया ।
