महिला दिवस पर जैन धरम की सोलह महासतियों का जीवन वृत एवं नाटिका प्रस्तुतीकरण

महिला दिवस पर जैन धरम की सोलह महासतियों का जीवन वृत एवं नाटिका प्रस्तुतीकरण
X

भीलवाड़ा - मनोहर कंवर महाराज, मधु कंवर महाराज, ज्ञान कंवर महाराज के सानिध्य में डॉ.चिन्तन महाराज की प्रेरणा से शीतल स्वाध्याय भवन में हर्षाेल्लास के साथ महिला दिवस मनाया गया।

मंत्री रेखा चौधरी ने बताया शीतल यश महिला मंडल की सोलह बहनो ने सोलह महासतियों का रूप धारण कर उनके जीवन के बारे में सुन्दर प्रस्तुतिकरण किया। बहनें प्रथम जैन महासती ब्राह्मी से लेकर अंतिम महासती पद्मावती का रूप धारण कर विभिन वेशभूषा मे जीवन परिचय दिया एवं गीतिका भी प्रस्तुत की।

अध्यक्ष सुनिता बोरदिया ने बताया सभी प्रतियोगी को सान्त्वना पुरूस्कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ रूप धारण कर प्रस्तुति देने वाली बहनों मे प्रथम अरूणा सिसोदिया, द्वितीय श्वेता नैनावटी, तृतीय प्रियंका पानगडिया व प्रमिला सिसोदिया इन्हें को विशेष पुरस्कार दिया गये। प्रतियोगिता के निर्णायक सरिता पोखरणा व सिम्मी पोखरणा रहे। उपस्थित सभी बहिनो ने विभिन धार्मिक प्रतियोगिता एवं धार्मिक तम्बोला में भी हिस्सा लिया।

इस दौरान अल्का डोसी, प्रमिला कोचिटा, सुनीता गांधी, निष्मा पोखरना, अल्का सिंघवी, शिल्पा डांगी, ममता लोढ़ा, भारती आंचलिया, मधु हिरण, कविता सर्ू्या, मंजू कोठारी, निशा कोठारी, सुनिता मोगरा, मंजू मेहता, सुशीला रांका, मोना कोठारी, रितु कोठारी, कंचन चपलोत, सारिका तातेड़, शिप्रा हींगड, सहित 70 बहिनें उपस्थित थी।

Next Story