भादसोड़ा में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई

भादसोड़ा में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई
X


भादसोड़ा - ग्राम पंचायत कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। भगवान बिरसा मुंडा के जीवन परिचय और जनजातीय समुदाय के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रशासक (निवर्तमान सरपंच) डॉ. शम्भू सुथार, ग्राम विकास अधिकारी उदयलाल जाट, वार्डपंच लोकेश टेलर, सामाजिक कार्यकर्ता राधे सुथार, दुर्गा शंकर, अमर चंद, लोकेश, बाबू लाल आदि मौजूद थे।

Next Story