बिसायती टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट सत्र -1 2026 (BTC) में बिसायती स्ट्राइकर ने मारी बाजी

बिसायती टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट सत्र -1 2026 (BTC) में बिसायती स्ट्राइकर ने मारी बाजी
X

भीलवाड़ा |बिसायती समाज प्रथम नाइट बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले फाइनल के में बिसायती फाइटर के कप्तान रफीक बिसायती ने टॉस जीत कर पहले बोलिंग का निर्णय लिया ओर इसी के साथ बिसायती स्ट्राइकर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 140 रनो का एक बड़ा लक्ष्य खड़ा कर दिया जिसमें 20 चम चमाते छक्के शामिल थे साथ ही गुलाम मुस्तफा ने नाबाद 75 रन ओर मोहम्मद जाहिद ने 57 रन की आकृषित पारी खेली ओर इसी बड़े टोटल का पीछा करते हुए बिसायती फाइटर के बल्लेबाजों पर बड़े लक्ष्य का दबाव दिखाई दिया ओर पूरी टीम 10 ओवर में 96 रन पर ऑल आउट हो गई इस में बल्लेबाजी का भार कप्तान रफीक बिसायती ने 30 रनो से संभाला साथ ही रियाज ( शानू) बिसायती ने 35 रन बना कर उनका साथ दिया इनके साथ ही बिसायती स्ट्राईक के बॉलर ने अच्छी बोलिंग का प्रदर्शन जारी रखते हुए जिलानी बिसायती ने 2 विकेट लिए साथ ही नूरानी, गुलाम मुस्तफा , आसिफ बिसायती ने 1-1 विकेट लिया ओर फाइनल अपने नाम किया । बिसायती स्ट्राइकर की जीत के बाद टीम के ऑनर मोहम्मद हनीफ बिसायती बहुत खुश दिखे ओर उन्होंने रात के अंधेरे में पटाखों की रोशनी से अपनी खुशी जाहिर कि।फाइनल मुकाबले के हीरो गुलाम मुस्तफा ही टूर्नामेंट के हीरो भी रहे फाइनल विजेता अवॉर्ड के साथ ही बेस्ट ऑल राउंडर प्रदर्शन का खिताब भी इन्होंने अपने नाम किया साथ ही टूर्नामेंट के बेस्ट बल्लेबाज शाहरुख पटवा रहे ओर बेस्ट बोलर जिलानी बिसायती रहे। इन सभी के बीच में इन सभी से अलग एक 13 साल के खिलाड़ी हसनैन बिसायती ने भी अपने प्रदर्शन से बताया कि आने वाले समय में वह समाज का नाम बहुत रोशन करेंगे।

साथ ही बिसायती समाज सेवा संस्थान की तरफ से समाज की खेल प्रकोष्ठ शाखा का भी गठन किया गया जिसका नामकरण बिसायती समाज सेवा संस्थान खेल प्रकोष्ठ के नाम से किया गया ओर बिसायती समाज सेवा संस्थान की तरफ से इस नई शाखा के पदाधिकारीयो का गठन किया जिसमे अध्यक्ष पद के लिए शाहरुख पटवा ओर सचिव पद के लिए शाकिर बिसायती ओर कोषाध्यक्ष के पद पर मोहम्मद इस्लाम बिसायती ओर उपाध्यक्ष के पद पर सोनू (काजी) बिसायती ओर साथी मेम्बर के रूप में रियाज (शानू)बिसायती, गुलाम मुस्तफा, मोनू (काजी) बिसायती, नूरानी बिसायती के रूप में चयन किया गया।

समापन समारोह में ख़ासुशी मेहमान के रूप में महबूब खा जी कायमखानी, जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष अब्दुल हमीद रंगरेज, रॉयल ग्रुप संचालक शहाबुद्दीन शेख, शानू भाई कायमखानी, हाजी उमर साहब, बबलू हाजी साहब, मिंटू भईया, रफीक मुल्तानी ओर आमीन पठान की मौजूदगी रही। आयोजक कमेटी बिसायती समाज सेवा संस्थान खेल प्रकोष्ठ ओर बिसायती समाज सेवा संस्थान के सभी मेम्बरो ने सभी मेहमानों की दस्तारबंदी कर सम्मान किया। ओर आयोजक कमेटी ने वादा किया कि अगले सत्र में इस टूर्नामेंट को ओर भव्य रूप में कराया जाएगा।

Next Story