भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड पहली बार महिला लाभार्थी संवाद कार्यक्रम में 31 को भीलवाड़ा मे

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड पहली बार महिला लाभार्थी संवाद कार्यक्रम में 31 को भीलवाड़ा मे
X

भीलवाड़ा । भाजपा जिला संगठन के नेतृत्व एवं भाजपा महिला मोर्चा के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड दोपहर 12:30 बजे महिला लाभार्थी संवाद कार्यक्रम में 31 जनवरी शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय आयेंगी।भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता एवं भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित होगा।

भाजपा जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा महिला मोर्चा नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष भीलवाड़ा में प्रथम बार आएंगी वो महिला लाभार्थी संवाद कार्यक्रम में भाग लेगी।

भाजपा महिला मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राठौड के प्रथम बार भीलवाड़ा आने पर शनिवार दोपहर "महिला लाभार्थी संवाद कार्यक्रम " में भाजपा जिला संगठन के नेतृत्व में महिला मोर्चा के समस्त पदाधिकारियो, कार्यकताओ द्वारा स्वागत किया जाएगा ।

Tags

Next Story