सदस्यता अभियान के तहत भाजपा की बैठक आयोजित

सदस्यता अभियान के तहत भाजपा की बैठक आयोजित
X

आकोला (रमेश चंद्र डाड) भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के तहत् भाजपा नंदराय मंडल के जीवा खेड़ा, चांदगढ़,बड़लियास, सूठेपा, आमा, रेनवास, जित्या शक्ति केंद्र पर मंडल प्रवासी नागेंद्र सिंह राव का प्रवास रहा। प्रवास के दौरान सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक प्रियदर्शी पारीक ने प्रत्येक बूथ सभी बुथ संयोजको से 200 सदस्यों के लक्ष्य को पूर्ण करने का आह्वान किया। बुथ पर उपस्थिति कार्यकर्ताओं से नमो ऐप डाउनलोड करवाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस दौरान उदय लाल जाट, देवकिशन जाट, गोपाल शर्मा, विकास पाराशर, कैलाश व्यास, मुकेश शर्मा, दलपत सिंह, नरेन्द्र खटीक, महेन्द्र पांडे, भेरू शर्मा, ओम शर्मा, राजेंद्र शर्मा सहित शक्ति केंद्र संयोजक एवम् बुथ संयोजक उपस्थित रहे।

Next Story