बडलियास में भाजपा नंदराय मंडल की बैठकआयोजित

आकोला (रमेश चंद्र डाड) भाजपा नंदराय मंडल की प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार संकल्प से सिद्धि एवम् विकसित भारत संकल्प सभा की कार्यशाला बालाजी की बगीची बड़लियास कस्बे में मंडल अध्यक्ष प्रकाश सांगावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कार्यशाला के मुख्य अतिथि मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल एवं मुख्य वक्ता आसींद के पूर्व विधायक रामलाल गुर्जर थे। विधायक गोपाल खंडेलवाल ने केंद्र की मोदी सरकार की 11 साल की लोक कल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुंचाने का आहवान किया। पूर्व विधायक रामलाल गुर्जर ने मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। महेश नवहाल, उप जिला प्रमुख शंकर गुर्जर एवं उप प्रधान कैलाश सुथार दिलीप सिंह बडलियास ने कार्यशाला को संबोधित किया। मंडल अध्यक्ष प्रकाश सांगावत ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रियदर्शी पारीक, मंडल महामंत्री दुष्यंत शर्मा, भुवनेश चौधरी, केशरी मल खटीक, रमेश शर्मा, रोशन जाट, कमल कांत पोरवाल, कैलाश व्यास, दलपत सिंह, ओम प्रकाश काबरा, गोपाल सु वालका देव किशन जाट ,भगवान जाट विकाश पाराशर, चांद मल डाड, अनिल शर्मा, बालकिशन पंचोली सहित मंडल पदाधिकारी, बुथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।