भाजपा एससी मोर्चे ने संत रविदास जयंती मनाई
![भाजपा एससी मोर्चे ने संत रविदास जयंती मनाई भाजपा एससी मोर्चे ने संत रविदास जयंती मनाई](https://bhilwarahalchal.com/h-upload/2025/02/13/472697-images.webp)
भीलवाड़ा भाजपा एस सी मोर्चा के तत्वावधान संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती सागनेर वार्ड न 57 स्थित संत रविदास मन्दिर पर माल्यार्पण कर मनाई गई |भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया की भाजपा एस सी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ओम जैदिया ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनकी शिक्षाएं हमें समाज में समानता, प्रेम, भक्ति और सादगी का महत्व सिखाती है संत रविदास ने समाज में व्याप्त जातिवाद का विरोध किया और मानव मात्र को समान बताया उनके द्वारा प्रेम, एकता ,भक्ति का संदेश आज लोगों को प्रेरित करता है
इस अवसर पर एसी मोर्चा जिलाध्यक्ष
पूरण डीडवानिया,
एससी मोर्चा जिला महामत्री
हीरा लाल बोहरा ,जिला उपाध्यक्ष शिव प्रकाश चन्नाल, शैतान सिह, बारहेठ कैलाश पटेल शिवराज बैरवा ,रामेश्वर रेगर ,सोहन बैरवा ,रतन बैरवा बालू बैरवा, भीमराज बैरवा, लक्ष्मण बैरवा आदि उपस्थित थे