भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच का भीलवाड़ा में भव्य स्वागत

भीलवाड़ा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच के एक दिवसीय भीलवाड़ा प्रवास के दौरान जिला दाधीच समाज द्वारा उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया। सर्किट हाउस में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में समाज के विभिन्न संगठनों और प्रबुद्धजनों ने एकजुट होकर दाधीच का गर्मजोशी से स्वागत किया।
जिला दाधीच मंडल के जिलाध्यक्ष राजमल जोशी कांदा और दाधीच समाज न्यास के अध्यक्ष हरिप्रकाश कंठ के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मुकेश दाधीच को साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों को संबोधित करते हुए मुकेश दाधीच ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे समाज के सर्वांगीण विकास और हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। दाधीच ने सामाजिक एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ना ही उनकी प्राथमिकता है। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता को और अधिक सशक्त बनाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।
समारोह में जमनालाल जोशी, सत्यदेव त्रिपाठी, गोपाल शर्मा, सुनील व्यास, राजीव दाधीच, सुनील जोशी, रमेश शर्मा, कुलदीप, घनश्याम शर्मा, अशोक जोशी, ओमप्रकाश व्यास, कन्हैयालाल, वीरेंद्र, राजू त्रिपाठी, जगदीश शर्मा, अशोक शर्मा सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
