भाजपा सुभाष मण्डल की तिरंगा यात्रा 13 को

भीलवाड़ा । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व जिले निदेश पर भाजपा सुभाष मंडल अध्यक्ष ऋतुशेखर शर्मा के नेतृत्व में 13 अगस्त को वाहन तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी।
मंडल अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि इस यात्रा की तैयारी को लेकर एक बैठक प्रमुख कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों के साथ ली जिसमे कार्यक्रम की सरचना की गई जिला नेतृत्व से इस कार्यक्रम के सयोंजक जगदीश गुजर पार्षद,सहसयोजक रोहित सेन व दिनेश माली को नियुक्त किया गया।
यात्रा 13 अगस्त को दोपहर 3:15 पर मोदी ग्राउंड से प्रारंभ होगी जो मुख्य मार्गो से होती हुई चित्रकूट धाम में जायेगी।
बैठक में जिला मंत्री सुरेंद्र सिंह मोटरास युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप शर्मा,डॉ राजसाध वैष्णव,मंडल उपाध्यक्ष पुनीत प्रताप सिंह,अमित मेहता,अनिता आर्य,मंडल मंत्री राहुल सुवालका, दीपक पराशर, रणजीत सिंह,पंकज श्रोत्रिय, केशर सिंह चौधरी,सी. पी.जोशी.शांति लाल डाड़ कई पार्षद व कार्यकर्ता मौजूद रहे।