भाजपा मनाएगी 46वां स्थापना दिवस: भीलवाड़ा में 6 अप्रैल को घर-घर फहराया जाएगा पार्टी का झंडा

भाजपा मनाएगी 46वां स्थापना दिवस: भीलवाड़ा में 6 अप्रैल को घर-घर फहराया जाएगा पार्टी का झंडा
X

भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी अपने 46वें स्थापना दिवस (6 अप्रैल) को जिले भर में उत्सव के रूप में मनाएगी। कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने हेतु भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई।

पांच दिवसीय विशेष आयोजनों की रूपरेखा

भाजपा जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी ने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा:

5 अप्रैल (पूर्व संध्या): सूचना केंद्र पर दीपोत्सव, भव्य रंगोली, आतिशबाजी और मशाल जुलूस निकाला जाएगा।

6 अप्रैल (स्थापना दिवस): प्रातः 8:15 बजे जिला कार्यालय सहित सभी मंडल कार्यालयों पर ध्वजारोहण होगा। साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा 'घर-घर झंडा' अभियान चलाया जाएगा।

7 से 12 अप्रैल: इस दौरान विशेष 'सेवा भाव' कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही 'गांव चलो-बस्ती चलो' अभियान के तहत जनसंपर्क के विविध कार्यक्रम होंगे।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष मंजू चेचानी, गोपाल तेली, अशोक तलाईच, कल्पेश चौधरी, कोषाध्यक्ष ललित अग्रवाल, मंत्री सुरेंद्र सिंह मोटरास, आरती कोगटा ,कांता शर्मा, ,शशांक बिरला, मनोज बुलानी ,भूपेंद्र सिंह बीलिया ,अभीश्रुता सोलंकी , अनिल सिंह जादौन,आकाश मलावत, कुलदीप माथुर, रागिनी गुप्ता मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी ,रमेश खोईवाल,रितु शेखर, नागेंद्र राव, मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल, कुलदीप शर्मा ,पुरण डीडवानीया,भगवत सिंह खैराबाद ,इमरान कायमखानी, बाबूलाल आचार्य सज्जन सुथार बी एल ए 1 मुकेश चेचानी शाहिद पदाधिकारी मौजूद थे।

Tags

Next Story