राष्ट्र नायकों को समर्पित रक्तदान शिविर: आमा में मानवता की मिसाल बनेगा आयोजन

राष्ट्र नायकों को समर्पित रक्तदान शिविर: आमा में मानवता की मिसाल बनेगा आयोजन
X

आकोला (रमेश चंद्र डाड)ग्राम पंचायत आमा स्थित सामुदायिक भवन में 22 फरवरी 2026, रविवार को राष्ट्र नायकों को समर्पित विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा, जिसमें क्षेत्र के युवाओं और ग्रामीणों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है। आयोजन समस्त ग्रामवासी आमा के सहयोग से किया जा रहा है, जबकि सहयोग सेवायें फाउंडेशन, भीलवाड़ा भी इसमें सहभागी रहेगा। आयोजकों ने इसे मानव सेवा और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बताते हुए अधिक से अधिक रक्तवीरों से जीवन बचाने के इस महाअभियान में जुड़ने का आह्वान किया है। ग्रामीणों में शिविर को लेकर उत्साह का माहौल है और उम्मीद जताई जा रही है कि बड़ी संख्या में लोग रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश करेंगे।

Next Story