मारू भाम्बी युवा संगठन का रक्तदान शिविर 8 को

भीलवाड़ा। मारू भाम्बी विकास सेवा संस्थान राजस्थान के तत्वाधान में और मारू भाम्बी युवा संगठन राजस्थान के सहयोग से 8 फरवरी को भीलवाड़ा में प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रातः 10 बजे से सांय 3 बजे तक गायत्री आश्रम के पास स्थित सामुदायिक भवन, अजमेर रोड में आयोजित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य युवाओं और समाज के अन्य सदस्यों में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना और जरूरतमंदों को जीवनदान प्रदान करना है।

Tags

Next Story