पुलवामा शहीदों की स्मृति में 14 को रक्तदान शिविर, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

पुलवामा शहीदों की स्मृति में 14 को   रक्तदान शिविर, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
X


भीलवाड़ा (पुनित चपलोत) रीको एरिया स्थित संकल्प परिसर में हिंदू चेतना संगठन द्वारा आगामी 14 तारीख को आयोजित होने वाले चतुर्थ विशाल रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिविर की व्यवस्थाओं और रूपरेखा की समीक्षा की गई।

संगठन के उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि यह रक्तदान शिविर पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। शिविर प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम संतगणों और भूतपूर्व सैनिकों के सानिध्य में संपन्न होगा।

बैठक में संगठन के अधिकांश कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि देने का आह्वान किया।

Next Story