बोर्ड की परीक्षाएं आज से

बोर्ड की परीक्षाएं आज से
X


भीलवाड़ा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार से राज्यभर में प्रारंभ होगी। जिसमें 19 लाख 98 हजार 509 विद्यार्थी भाग लेंगे। बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि परीक्षा का आयोजन 6 हजार 187 केंद्रों पर किया जायेगा। इस वर्ष कक्षा सीनियर के लिए 8 लाख 89 हजार 709 परीक्षार्थी तथा सीनियर विशेष योग्यजन वर्ग के लिए 955 विद्यार्थी पंजीकृत किए गए हैं। वरिष्ठ उपाध्याय वर्ग में 3 हजार 907 विद्यार्थी और वरिष्ठ उपाध्याय विशेष योग्यजन वर्ग में 3 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं। इस प्रकार सेकेंडरी परीक्षा में सर्वाधिक 10 लाख 16 हजार 963 विद्यार्थी पंजीकृत किए गए हैं। सेकेंडरी वोकेशनल वर्ग में 77 हजार 276 परीक्षार्थीे पंजीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, सेकेंडरी विशेष योग्यजन के लिए 1249 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं। प्रवेशिका परीक्षा के लिए कुल 7 हजार 283 परीक्षार्थी, प्रवेशिका वोकेशनल के लिए 33 विद्यार्थी और प्रवेशिका विशेष योग्यजन के लिए 5 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं।

Next Story