प्रदेश महामंत्री बनने पर बोहरा का हुआ स्वागत

भगवानपुरा ( कैलाश शर्मा ) मांडल उपखंड की लुहारिया पंचायत में ब्राह्मणों की कुई पर लुहारिया सिखवाल समाज ने माला एवं साफा बंधवाकर बोहरा का प्रदेश महामंत्री बनने पर स्वागत किया। ओम प्रकाश व्यास ने बताया कि सोमवार को सत्यनारायण बोहरा (करजालिया) का सिखवाल एकता मंच प्रदेश महामंत्री नियुक्त किये जाने पर लुहारिया सिखवाल समाज द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर बोहरा ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरितियों को समाप्त करने, छात्राओं को उच्च शिक्षा दिलवाने, अनावश्यक खर्चिली शादियां बंद करने, युवाओं में बढ़ रही नशें की प्रवृत्ति को रोकने का प्रयास के साथ ही समाजिक एकता के कार्य किये जायेंगे।इस अवसर पर सम्पत पुरोहित, रामचंद्र पुरोहित, गोपाल पुरोहित,पारस उपाध्याय, बनवारी उपाध्याय, भंवर लाल व्यास, गोपाल लाल व्यास,प्रहलाद जोशी,अनिल पुरोहित, रामस्वरूप व्यास, मुकेश पुरोहित, पवन कुमार पुरोहित, अर्जुन जोशी , सत्यनारायण जोशी, कैलाश पुरोहित, कृष्ण गोपाल उपाध्याय सहित कई लोग मौजूद थे।
