"भीलवाड़ा में श्रद्धा और उमंग का संगम: संजय कॉलोनी माहेश्वरी समाज ने अक्षत और अमन का किया अभिनंदन, फूलों की होली से महका वातावरण

भीलवाड़ा में श्रद्धा और उमंग का संगम: संजय कॉलोनी माहेश्वरी समाज ने अक्षत और अमन का किया अभिनंदन, फूलों की होली से महका वातावरण
X

भीलवाड़ा : संजय कॉलोनी माहेश्वरी समाज संस्थान द्वारा आयोजित "ब्रज की होली, भजन एवं रंगोत्सव" कार्यक्रम बुधवार को श्रद्धा, उल्लास और सांस्कृतिक भव्यता के साथ संपन्न हुआ। शीतलाष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित इस समारोह में जहाँ भक्ति की गंगा बही, वहीं समाज की होनहार प्रतिभाओं का सम्मान कर उन्हें नई ऊंचाइयों के लिए प्रेरित किया गया।

प्रतिभाओं का सम्मान: अक्षत और अमन बने समाज के रोल मॉडल

समारोह का सबसे गौरवशाली क्षण समाज के उन दो नवनियुक्त अधिकारियों का सम्मान रहा, जिन्होंने यूपीएससी (IAS) परीक्षा में सफलता हासिल कर भीलवाड़ा का नाम रोशन किया है। अक्षत बल्दवा (रैंक 173) और अमन झंवर (रैंक 296) को संस्थान की ओर से साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने उनके कड़े परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि ये युवा आने वाली पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं।

'समाज रत्न' से नवाजे गए वरिष्ठ समाजवेवी

समारोह में समाज सेवा के क्षेत्र में निस्वार्थ और उत्कृष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठ जन भंवर लाल नकलक, बापूलाल पोरवाल और कृष्ण गोपाल झंवर को 'समाज रत्न' की मानद उपाधि से विभूषित किया गया।

भजनों की स्वर लहरियां और वृंदावन जैसी फूलों की होली

सांस्कृतिक संध्या में उदयपुर के सुप्रसिद्ध भजन गायक महेश पालीवाल और गायिका त्रिशा सुथार ने राधा-कृष्ण के मधुर भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी कि उपस्थित जनसमूह भक्ति भाव में झूम उठा। इसके बाद ब्रज की पारंपरिक तर्ज पर फूलों और गुलाल से होली खेली गई, जिससे पूरा पांडाल वृंदावन के रंग में रंगा नजर आया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

संस्थान के अध्यक्ष श्याम लाल डाड एवं मंत्री दिनेश कोगटा ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय अर्थ मंत्री राजकुमार कालिया, प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम चेचाणी, जिला अध्यक्ष अशोक बाहेती सहित कई क्षेत्रीय सभाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे। आयोजन की व्यवस्थाओं में छितरमल लढा, पहलाद नुवाल, कैलाश मून्द्रड़ा सहित संस्थान के समस्त कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

Next Story