बजट लंबा चौड़ा, लेकिन जवाबदेही जरूरी, शाहबुद्दीन शेख का सरकार पर हमला

X
By - vijay |11 Feb 2026 6:30 PM IST
भीलवाड़ा। राजस्थान सरकार के बजट 2026 27 को लेकर कांग्रेस नेताओं की आलोचना लगातार सामने आ रही है। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग राजस्थान के पूर्व प्रदेश महासचिव शाहबुद्दीन शेख ने बजट को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इसे इस तरह पेश किया गया जैसे जनता कुछ समझती ही नहीं है।
शाहबुद्दीन शेख ने कहा कि पिछली घोषणाओं और नई घोषणाओं दोनों का हिसाब जनता को देना होगा। केवल बजट पेश कर देना ही विकास नहीं होता, बल्कि उस बजट को धरातल पर उतारना जरूरी है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वक्त आने पर झूठे वादे सरकार को महंगे पड़ेंगे। कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटका रही है और आमजन को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है।
Tags
Next Story
