सिंगोली चारभुजा मन्दिर के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए 4 करोड़ रूपये का बजट स्वीकृत

सिंगोली चारभुजा मन्दिर के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए 4 करोड़ रूपये का बजट स्वीकृत
X


आकोला (रमेश चद्र डाड) इकतीस वर्षों से उपेक्षित देव स्थान विभाग की ओर से अधिग्रहीत आत्मनिर्भर श्रेणी के मन्दिर मेवाड़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हरि हर धाम सिंगोली चारभुजा के विकास की अब आस जगी है। विधायक गोपाल खंडेलवाल के विशेष प्रयासों से राज्य सरकार की ओर से मन्दिर के विकास के लिए 4 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की गई है।

विधायक के खंडेलवाल सिंगोली चारभुजा मन्दिर पहुंचने पर उन्होंने प्रबुद्धजनों के साथ मन्दिर पर किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की। फूलडोल सुझाव समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रदीप कुमार सिंह ने दर्शनार्थियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मन्दिर के विस्तारीकरण का सुझाव दिया। सिंह ने मन्दिर के दक्षिणी , पश्चिमी और उत्तरी छोर पर छत के लेवल पर तीस तीस फीट की चौड़ाई बढ़ाने का सुझाव दिया। वास्तुविदों से सलाह लेकर भूगर्भीय स्तर से कॉलम खड़े कर मजबूत निर्माण किए जाने पर मन्दिर का सुदृढ़ीकरण होगा।

बरूंदनी प्रशासक गजेन्द्र कुमार साहू ने मन्दिर में दर्शनार्थ आने वाले वृद्ध जनों , दिव्यांग जनों की सुविधा के लिए लिफ्ट लगाने का सुझाव दिया।

इस अवसर पर सिंगोली श्याम सेवा संस्थान के अध्यक्ष भवानी शंकर जोशी , संस्थान के सचिव राधेश्याम सेन , जीवा खेड़ा पूर्व सरपंच एवं जी एस एस अध्यक्ष शोभा लाल जाट , सिंगोली प्रशासक राकेश कुमार आर्य , भाजपा ग्रामीण मण्डल मांडलगढ़ अध्यक्ष श्याम लाल अहीर , मन्दिर प्रबन्धक अर्जुन सिंह सोलंकी , मन्दिरभण्डारी सुरेन्द्र कुमार पाराशर , मनोज सनाढ्य , गोवर्धन वैष्णव , महावीर सारस्वत सहित अन्य व्यक्ति मौजूद थे ।

Next Story