11,000 कंडों से निर्मित होलिका का दहन कल

भीलवाड़ा |श्री अग्रवाल समाज संपत्ति ट्रस्ट भीलवाडा के तत्वाधान में अग्रवाल नवयुवक मण्डल व अग्रवाल व महिला मण्डल द्वारा सोमवार दिनांक 2 मार्च 2026 को गोबर कंडो से बनी वैदिक होलिका दहन अग्रवाल उत्सव भवन, रोडवेज बस स्टैंड के सामने पर किया जाएगा। पर्यावरण की सुरक्षा व गौपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर वर्ष की ही तरह इस बार भी गोबर निर्मित 11 हजार कंडो का उपयोग होलिका बनाने के लिए किया जाएगा।
नवयुवक मंडल सचिव वेंकटेश गोयल, धीरज अग्रवाल ने बताया कि पारंपरिक त्यौहार मानने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का भी ध्यान रखते हुए गोशालाओं से मंगवाए गए लगभग 11000 कण्डों का प्रयोग कर होलिका का निर्माण किया जा रहा है। इसी के साथ भजन गायकों द्वारा फाग के गीतों पर प्रस्तुति भी दी जाएगी।
अग्रवाल नवयुवक मंडल के सदस्यों
पवन अग्रवाल, कृष्णगोपाल मंगल, सौरभ बंसल, दीपक अग्रवाल, वैभव अग्रवाल आदि के सहयोग से विभिन्न रंगों की हर्बल गुलाल का प्रयोग कर होलिका को सुंदर व आकर्षक रूप दिया जा रहा है।
