भीलवाड़ा में आज 11,000 कंडों से निर्मित वैदिक होलिका का दहन; पर्यावरण संरक्षण का संदेश

भीलवाड़ा में आज 11,000 कंडों से निर्मित वैदिक होलिका का दहन; पर्यावरण संरक्षण का संदेश
X

भीलवाड़ा | होलिका दहन पर्व को लेकर उत्साह का माहोल देखने मिल रहा है भीलवाड़ा शहर मे अग्रवाल समाज संपत्ति ट्रस्ट, भीलवाड़ा के तत्वाधान में अग्रवाल नवयुवक मण्डल एवं अग्रवाल महिला मण्डल द्वारा आज सोमवार को होलिका दहन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित अग्रवाल उत्सव भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण सुरक्षा और गौपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष पहल की गई है।

पर्यावरण और परंपरा का अनूठा संगम

इस वर्ष होलिका का निर्माण लकड़ी के स्थान पर लगभग 11,000 गोबर के कंडों (उपलों) से किया गया है। इन कंडों को विशेष रूप से गोशालाओं से मंगवाया गया है। नवयुवक मंडल के सचिव वेंकटेश गोयल और धीरज अग्रवाल ने बताया कि पारंपरिक त्यौहार को मनाते हुए पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है।

होलिका को आकर्षक रूप देने के लिएअ महीला मंडल सहित युवा मंडल के अन्य सदस्यों ने विशेष मेहनत की है। होलिका को सजाने के लिए पूर्णतः प्राकृतिक और पर्यावरण के अनुकूल 'हर्बल गुलाल' का उपयोग किया गया है, जो इस आयोजन को और भी विशेष बनाता है।

होलिका दहन के पावन अवसर पर फाग के गीतों और भजनों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे। यह आयोजन न केवल धार्मिक परंपराओं को जीवंत करेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का एक मजबूत संदेश भी समाज तक पहुँचाएगा।

Next Story