भारतीय नववर्ष और राजस्थान दिवस की धूम, 19 को सेल्फी पॉइंट्स पर उमड़ेगी भीड़

​भीलवाड़ा । शहर में भारतीय नववर्ष (वर्ष प्रतिपदा) और राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में 'भारतीय नववर्ष महोत्सव एवं राजस्थान दिवस मेला' का आयोजन 19 मार्च को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। भारत विकास परिषद के सौजन्य से आयोजित इस महोत्सव को लेकर पूरे शहर में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर परिषद द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों में विशेष आकर्षण केंद्र और सेल्फी पॉइंट्स स्थापित किए जाएंगे, जो राहगीरों और श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बनेंगे। ​मुख्य आकर्षणों में सूचना केंद्र चौराहा पर 'राम लला सेल्फी पॉइंट', जहाँ प्रभु श्री राम की मनमोहक झांकी को फूलों से सजाया जाएगा । इसके साथ ही सराफा बाजार में भी 'भारतीय हिंदू नववर्ष' का भव्य सेल्फी पॉइंट बनाया जाएगा जहाँ लोग उत्साहपूर्वक अपनी तस्वीरें साझा कर रहे हैं। 19 मार्च, गुरुवार को वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर इन स्थानों पर विशेष कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है। इन सेल्फी पॉइंट्स का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और नववर्ष की महत्ता से रूबरू कराना है। 'आराध्या इवेंट प्लानर' द्वारा की जाने वाली इस आकर्षक सजावट को देखने के लिए परिषद ने समस्त भीलवाड़ा वासियों को आमंत्रित किया है।

Next Story