मिथिलेश गौतम के भाजपा प्रदेश महामंत्री बनते ही जश्न, गायत्री आश्रम चौराहे पर आतिशबाज़ी

भीलवाड़ा । एबीवीपी के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री आदरणीय मिथिलेश गौतम को भाजपा का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किए जाने पर गुरुवार शाम शहर में उत्साह का माहौल रहा। युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनमोल पाराशर के नेतृत्व में गायत्री आश्रम चौराहा पर भव्य आतिशबाज़ी कर कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।
इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस नियुक्ति का स्वागत किया और इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम में ललित पोरवाल, हरीश सालवी, शैलेन्द्र नाथ व्यास, राजेन्द्र शर्मा, ब्रजमोहन शर्मा, महावीर सरगरा, विजयपाल सिंह, दीपक पाराशर, लोकेश शर्मा, अटल बिहारी वैष्णव, योगेश माली, सावन दिया, हर्षित शर्मा, गौरव शाह, शिव सिंह, कमलेश गुर्जर, कैलाश माली, भैरूलाल कुमावत, पवन पाराशर, हिमांशु शर्मा, राधे गहलोत, राजेश शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनमोल पाराशर ने कहा कि मिथिलेश गौतम की नियुक्ति से प्रदेशभर के युवाओं में हर्ष का माहौल है और इससे युवाओं की भाजपा में भागीदारी और बढ़ेगी।
