माँ दधिमथी मंदिर में फागोत्सव की धूम, दाधीच महिला प्रकोष्ठ का शपथ ग्रहण व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

भीलवाड़ा। आजाद नगर स्थित माँ दधिमथी मंदिर के पावन परिसर में अखिल भारतवर्षीय दाहिमा दाधीच महिला प्रकोष्ठ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक बहुआयामी सांस्कृतिक एवं सांगठनिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फागोत्सव की धूम के साथ ही संगठन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी उल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ माँ दधिमथी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी कल्पना शर्मा, अध्यक्ष शिक्षाविद आशा दाधीच एवं विशिष्ट अतिथि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वैज्ञानिक अधिकारी श्वेता दाधीच उपस्थित रहीं।
फागोत्सव के दौरान पूरा मंदिर परिसर होली के भजनों से गुंजायमान हो उठा और महिलाओं ने पारंपरिक फाग गीतों पर जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण के स्वरूप रहे, जिनके साथ महिलाओं ने फूलों की होली खेली और गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के मध्य महिला प्रकोष्ठ की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सावित्री शर्मा सहित 41 पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली तथा समाज सेवा व सशक्तिकरण का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष ने महिलाओं को समाज में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
महिला दिवस के अवसर पर समाज की वरिष्ठ महिलाओं श्रीमती देवकन्या त्रिपाठी, आशा दाधीच और स्व. विमला दाधीच (पत्नी भेरू लाल क्लाश्री) को मरणोपरांत सम्मानित किया गया। वहीं, युवा प्रतिभाओं अर्पिता दाधीच, राजश्री रतावा, डॉ. तरुणा जोशी, दीपिका व्यास और वर्तिका व्यास को विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय उपलब्धियों के लिए प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया। समारोह में देवरानी-जेठानी की जोड़ी (सुमन और ममता दाधीच) तथा राधा-कृष्ण बने बच्चे राम और शिवि विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान श्रीमती मनोहर शर्मा, सरोज दाधीच, चंद्रकांता दाधीच, विमला पाटोदिया, दुर्गेश नंदिनी, दीपिका दाधीच, सुमन आचार्य, चंद्रकला शर्मा, मंजू, मधु, निर्मला जोशी, रेखा, अनु कुदाल, अर्पिता, अंकिता, राजश्री, पुष्पा, तरुणा दाधीच और पूनम महादेवा सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं।
