चैत्र नवरात्र व नव संवत्सर 19 मार्च से, प्रतिपदा तिथि सूर्योदय के बाद होगी प्रारंभ

चैत्र नवरात्र व नव संवत्सर 19 मार्च से, प्रतिपदा तिथि सूर्योदय के बाद होगी प्रारंभ
X

भीलवाड़ा। चैत्र नवरात्र व नव संवत्सर 19 मार्च से शुरू होगा. खास ज्योतिषीय संयोग में चैत्र नवरात्र शुरू होंगे. प्रतिपदा तिथि 19 को सूर्योदय के बाद प्रारंभ होगी. अगले दिन 20 मार्च को सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगी.

प्रतिपदा तिथि अमावस्या में मिलने के कारण पहली तिथि टूटने का योग बन रहा है. इसके बावजूद नवरात्र पूरे 9 दिनों के ही रहेंगे. 27 मार्च को महानवमी के साथ नवरात्र समापन होगा. रामनवमी इस बार 26 मार्च को अष्टमी के दिन मनाई जाएगी, क्योंकि इसी दिन मध्याह्न में नवमी तिथि रहेगी.

Tags

Next Story