खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में भीलवाड़ा के चन्देरिया निभाएंगे अहम भूमिका

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में भीलवाड़ा के चन्देरिया निभाएंगे अहम भूमिका
X

भीलवाड़ा। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 का आयोजन भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा 24 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 तक राजस्थान में किया जाएगा। इस महत्त्वपूर्ण आयोजन की मुख्य मेजबानी राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, जयपुर करेगी, जबकि सह-मेजबान के रूप में राजस्थान यूनिवर्सिटी और पूर्णिमा यूनिवर्सिटी जिम्मेदारी निभाएंगी।

आयोजन में भीलवाड़ा के शंकर चन्देरिया एथलेटिक्स खेल में सहायक तकनीकी अधिकारी के रूप में सेवाएं देंगे। उल्लेखनीय है कि चन्देरिया पूर्व में भी खेलो इंडिया यूथ गेम्स, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, एसजीएफआई स्कूल गेम्स, अखिल भारतीय सिविल सर्विस गेम्स सहित कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तकनीकी अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं।

चन्देरिया वर्तमान में शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में 28 नवंबर से 3 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएंगी।

Tags

Next Story