चंवरा के हनुमान जी के दान पात्र खोला

X
By - राजकुमार माली |3 Feb 2026 11:18 PM IST
आकोला (रमेश चन्द डाड) श्री चंवरा के हनुमान जी विकास समिति के अध्यक्ष बालूराम अहीर के सानिध्य में बैठक आयोजित हुई । बैठक में मंदिर निर्माण विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए दान पात्र खोला गया जिसमें 1 लाख 29 हजार 915 रु सहयोग राशि प्राप्त हुई । इस अवसर पर सचिव मदनलाल सुथार, उपाध्यक्ष गोपाल गुर्जर, कोषाध्यक्ष सुरेश बसेर, पुजारी पहलाद वैष्णव, सांवरमल वैष्णव ,भवर लाल चतुर्वेदी, जगदीश चंद्र पोरवाल ,दिनेश पोरवाल, रोहन पोरवाल, लक्ष्मण सिंह, लादू गुर्जर, मोडूराम अहीर ,कालू सिंह, मोहनसिंह राव ,नेत्रपाल सिंह राठौड़ , गोदू धाकड़, छोटू गुर्जर, खेमा धाकड़ ,विनोद असावा सहित कई भक्त उपस्थित थे ।
Next Story
