अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर चोधरी सम्मानित

भीलवाड़ा, पेसवानी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर निगम उदयपुर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कमला चोधरी को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया और जिला प्रमुख उदयपुर के कर-कमलों से प्रदान किया गया।
कमला चोधरी को इस अवसर पर शाल, सर्टिफिकेट और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वे एक सामाजिक संस्था की जिला अध्यक्ष हैं और पिछले चार वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दे रही हैं। उनकी प्रेरणादायी सेवाओं के लिए यह सम्मान उन्हें दिया गया।
कमला चोधरी उदयपुर के चोधरी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर बी. आर. चोधरी की धर्मपत्नी हैं। डॉक्टर बी. आर. चोधरी पूर्व में सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। इस सम्मान समारोह में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। कमला चोधरी ने इस अवसर पर कहा कि यह सम्मान सभी महिलाओं को समाज सेवा की ओर प्रेरित करेगा और वे आगे भी इसी भावना से कार्य करती रहेंगी।