चौहान बने प्रदेश मीडिया प्रभारी

X
By - vijay |2 Aug 2025 8:43 PM IST
गंगापुर(रिपोर्टर दिनेश लक्षकार) श्री राजपूत करणी सेना राजस्थान (एकीकृत राजपूत युवा संगठन) ने महेंद्र सिंह चौहान, निवासी काली मंगरी, गंगापुर को प्रदेश मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह कालवी और राष्ट्रीय महासचिव अतुल सिंह द्वारा की गई।
महेंद्र सिंह की इस नई जिम्मेदारी पर राजपूत समाज के लोगों ने उन्हें बधाई दी और समाज के लिए उनके योगदान की सराहना की। समाज ने उनके उज्ज्वल भविष्य और इस भूमिका में सफलता की कामना की है।
Tags
Next Story
