सिंधी समाज का चेटीचंड 20 मार्च को

सिंधी समाज का चेटीचंड 20 मार्च को
X

भीलवाड़ा |सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल के अवतरण दिवस के उपलक्ष में आगामी 13 से लेकर 20 मार्च तक आयोजित होने वाले 8 दिवसीय चेटीचंड महापर्व-2026 को लेकर वृहद स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं.

सिंधी समाज के मीडिया प्रभारी मूलचंद बहरवानी ने बताया कि तैयारियों की समीक्षा के लिए सिंधी समाज जनों की एक विशाल बैठक आज शाम को स्थानीय नाथद्वारा सराय के झूलेलाल मन्दिर में महंत टेऊंराम भगत व

की अध्यक्षता में आयोजित की गई.

जिसमें महापर्व के आठों दिन शहर के प्रत्येक झूलेलाल मन्दिर में भजन कीर्तन, पंजडों की प्रस्तुति, अभिषेक आरती व धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजन सहित रात्रि में समाजजनों द्वारा पारंपरिक सामूहिक छेज खेला जाएगा.

महापर्व के दौरान रविवार 15 मार्च को पूज्य हेमराज मल साहब सेवा समिति के तत्वावधान में नाथद्वारा सराय झूलेलाल मन्दिर में सुबह 11 बजे सिंधी समाज के शिक्षा विदों का सम्मान दोपहर 1 बजे समाजजनों की प्रसादी और शाम को 4 बजे से पूज्य बहराणा की स्थापना कर पूज्य झूलेलाल भगवान का आव्हान किया जाएगा.

महापर्व के अंतर्गत शुक्रवार 20 मार्च को मुख्य आयोजन में मन्दिर में सुबह से देश के विभिन्न शहरों से आने वाले सिंधी समाज के नन्हें मुन्ने बच्चों के सामूहिक मुंडन व यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न होंगे इसी दौरान मन्दिर में भजन मंडलियों द्वारा भजन कीर्तन, सामूहिक नृत्य, पुष्प वर्षा व बहराणा साहब की स्थापना कर विभिन्न धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों सहित शाम 4 बजे से शहर के सभी 8 झूलेलाल मंदिरों शाम की सब्जी मंडी, सिंधु नगर, शास्त्री नगर, बापू नगर, आजाद नगर, पंचवटी, आर के आरसी व्यास नगर की लघु शोभा यात्राओं की सम्मिलित कर विभिन्न व धार्मिक झाँकियों को सम्मिलित कर विशाल शोभा यात्रा प्रारंभ होगी.

उल्लेखनीय है कि चेटीचंड महा पर्व के मुख्य दिवस 20 मार्च को सिंधी समाज द्वारा अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे जाएंगे.

20 मार्च को ही दोपहर में सिंधी समाज जनों का सामूहिक भंडारा प्रसादी होगी वहीं शाम को इंद्रा मार्केट सिंधी व्यापारी एसोसिएशन द्वारा सिंधी समाज जनों की सामूहिक भोजन प्रसादी का आयोजन किया जाएगा.

बैठक में उक्त सभी तैयारियों की समीक्षा कर विभिन्न समितियों का गठन कर शेवाधारियों को दायित्व सौंपे गए.

Next Story