चैत्र मास की विनायक चतुर्थी 22 मार्च पर लगेगा चारभुजा नाथ के छप्पन भोग

चैत्र मास की विनायक चतुर्थी 22 मार्च पर लगेगा चारभुजा नाथ के छप्पन भोग
X

भीलवाड़ा |श्री राम मॉर्निंग क्लब भीलवाड़ा के तत्वाधान माहेश्वरी समाज श्री चारभुजा जी मंदिर ट्रस्ट के बडा मंदिर में 22 मार्च रविवार चैत्र शुक्ल चतुर्थी ,विनायक चतुर्थी के अवसर पर चारभुजा नाथ के दुग्ध अभिषेक,ध्वजा अर्पण 56 भोग ,भजन गंगा का विशाल आयोजन रखा गया है

ट्रस्ट मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री राम मॉर्निंग क्लब भीलवाड़ा के मित्रगणो अनिल डाड , सुनील काबरा ,ओम बिड़ला, रामेश्वर शर्मा, बाल कृष्ण मूंदड़ा ,राधेश्याम अजमेरा, डॉ एस एन जागेटिया, कमलेश लढ्ड़ा सहित मॉर्निंग क्लब द्वारा श्री चारभुजा नाथ बड़ा मंदिर मैं प्रातः दुग्ध अभिषेक किया जाएगा, प्रातः 9:30 से 12 तक भजन गंगा एवं चारभुजा नाथ 56 भोग झांकी के दर्शन होंगे 12:15 बजे महा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा

Next Story