चंवरा के हनुमान जी को लगाया छप्पन भोग

चंवरा के हनुमान जी को लगाया छप्पन भोग
X

बड़लियास( रोशन वैष्णव) बेड़च नदी के किनारे स्थित चवरा का हनुमान जी के यहां रक्षा बंधन के अवसर पर शनिवार को छप्पन भोग आयोजित हुआ ।

चंवरा का हनुमानजी के पुजारी बबलू वैष्णव पुजारी रोशन वैष्णव पुजारी सावर वैष्णव ने बताया कि छप्पन भोग बड़लियास के जगदीश चन्द्र ,शिव कुमार शर्मा की ओर से आयोजित हुआ।

छप्पन भोग से पूर्व प्रातः 8 बजे संगीतमय सुन्दरकाण्ड का पाठ किया गया। छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। पुजारी बजरंग दास वैष्णव ने महा आरती की।दोपहर 12 .15 बजे छप्पन भोग लगाया जाकर प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर विधायक गोपाल खंडेलवाल , मांडलगढ़ विधानसभा संयोजक अनिल पारीक , पंचायत समिति सदस्य दिलीप सिंह

बड़लियास, गोवर्धन वैष्णव,मुकेश खंडेलवाल , श्याम लाल खंडेलवाल , बाल कृष्ण जोशी सहित अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Tags

Next Story