बागीत मे छप्पन भोग का आयोजन
आकोला( रमेश चंद्र डाड) बीगोद क्षेत्र के बागीद गांव के कानावत परिवार ने छप्पन भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया।राजपाल सिंह कानावत का राजस्थान पुलिस में चयन होने की मन्नत पूरी होने की खुशी में राजपाल सिंह कानावत के पिता भेरू सिंह कानावत और माता हेमा कंवर कानावत ने छप्पन भोग का आयोजन किया।
विदित रहे मन्नत मांगी थी कि मेरा बेटा राजस्थान पुलिस में चयन हो जाएगा तो बागीद बस स्टैंड पर बालाजी के 56 भोग लगाकर प्रसादी का वितरण करूंगा ।जिस पर छप्पन भोग का आयोजन किया। घर से डीजे के साथ कानावत परिवार ने वरिष्ठ जनों के साथ धूमधाम से नाचते गाते हुए 56 भोग प्रसाद बालाजी के चढ़ाकर छप्पन भोग प्रसाद बागीद गांव के ग्रामीणों में वितरण किया ।बागीद बस स्टैंड पर बालाजी के भोग लगाने वाले राजस्थान पुलिस कांस्टेबल राजसमंद जिले से ट्रेनिंग करने वाला राजपाल सिंह कानावत ,भेरू सिंह कानावत सहित परिवारजन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
