चंवरा के बालाजी धाम पर हुआ छप्पन भोग का आयोजन

X
By - मदन लाल वैष्णव |16 Feb 2026 4:43 PM IST
बड़लियास (रोशन वैष्णव) मेवाड़ क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चंवरा के बालाजी में आज धार्मिक आयोजन श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:15 बजे संगीत में सुंदरकांड पाठ द्वारा की गई, जिसमें भक्तजन भक्ति रस में डूब गए।
पूरे पाठ के दौरान वातावरण राम नाम और भजनों से गूंजता रहा। और 12:15 बजे महा आरती के तत्पश्चात 56 भोग का भोग लगा करके प्रसाद वितरित किया गया आयोजन करता सांवरिया सेठ मित्र मंडल ने बताया कि श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और धर्मलाभ प्राप्त किया।
Tags
Next Story
