मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 20 दिसंबर को मांडलगढ़ का करेंगे दौरा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 20 दिसंबर को मांडलगढ़ का करेंगे दौरा
X

भीलवाड़ा। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 20 दिसंबर को एक दिवसीय दौरे पर भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ आने वाले हैं। उनके दौरे की जानकारी मिलते ही भाजपा और पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

भाजपा विधायक खंडेलवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री शर्मा 20 दिसंबर को दोपहर 12 बजे मांडलगढ़ पहुंचेंगे। शाम तक उनका अधिकृत कार्यक्रम जारी होने की उम्मीद है। दौरे के दौरान वे मांडलगढ़ में चल रहे शहरी एवं ग्रामीण सेवा फॉलोअप कैंप का अवलोकन करेंगे और आम जनता से भी संवाद कर सकते हैं।

सीएम के आगमन के लिए सीनियर हायर सैकंडरी स्कूल में अस्थायी हेलीपेड बनाया जा रहा है। इसी स्कूल प्रांगण में मुख्यमंत्री की आमसभा भी आयोजित की जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री भीलवाड़ा जिले के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दे सकते हैं, जिनमें सड़क और चिकित्सा संबंधित परियोजनाएं शामिल हो सकती हैं।

आमसभा में लगभग 15 से 20 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए विशाल डोम और मंच तैयार किया जा रहा है। जिला प्रशासन भी पूरी तरह तैयारियों में जुटा है।

विधायक खंडेलवाल ने बताया कि जिला कलेक्टर जसमीत संधू ने भाजपा जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ स्थल का जायजा लिया। इस दौरान मांडलगढ़ नगर पालिका ईओ तेजभान सिंह, मांडलगढ़ विधानसभा संयोजक अनिल पारीक, नगरपालिका अध्यक्ष संजय डांगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक जीनगर, बृजमोहन शर्मा, पार्षद अनिता सुराणा, लादूलाल खटीक, पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुन ब्रह्मभट्ट, ग्रामीण युवा मोर्चा अध्यक्ष सुशील उपाध्याय, मनोज सनाढ्य और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Next Story