बाल विवाह मुक्त‍ि रथ को भीलवाड़ा में हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, एसपी ने की जागरूकता की अपील

X

भीलवाड़ा। बाल विवाह मुक्त‍ि रथ को आज पुलिस अधीक्षक धर्मेन्‍द्र सि‍ंंह यादव ने ज‍िला कलेक्‍ट्रे्ट कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एसपी ने कहा कि बाल विवाह कानून की दृष्टि से अपराध है। उन्होंने बताया कि बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होने से पहले उनका विवाह कर दिया जाता है, जिससे उन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और उनकी क्षमताओं का विकास नहीं हो पाता। इसका समाज पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि अगर हमें देश को विकसित बनाना है तो बाल विवाह पर कड़ा प्रहार करना होगा।

पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की कि अगर कहीं भी बाल विवाह होता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी और सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा। इस संबंध में सूचना पुलिस अधीक्षक को उनके वाट्सऐप नंबर 9470996077 पर दी जा सकती है।

Tags

Next Story