गणतंत्र दिवस पूर्व सांस्कृतिक संध्या पर बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

भीलवाड़ा । गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम सभागार में किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य आदि प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन एडीएम सिटी श्रीमती प्रतिभा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया | कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीएम श्रीमति प्रतिभा ने जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी विद्यार्थियों की विशेष अभिरुचि सराहनीय है। उन्होंने कहा कि भीलवाड़ा जिले के बच्चे अपनी प्रतिभाओं को और उभारकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हम सभी के मन में देश प्रेम की भावना को और प्रबल करता है। उन्होंने छात्रों को अपने उज्ज्वल भविष्य के और दृढ़ता पूर्वक अग्रसर होने हेतु शुभकामनाएं दीं।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न विद्यालय के छात्र - छात्राओं ने देशभक्ति गीतों के माध्यम से दर्शकों में देशभक्ति का संचार किया। कार्यक्रम में आए जिले के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीतों के प्रस्तुति से दर्शकों के मन को खूब सराहा। कार्यक्रम में न्यू लक सेन्ट्रल स्कूल, भीलवाड़ा , एनवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आजादनगर, भीलवाड़ा , मालाव महिला आश्रम उमावि, भीलवाड़ा , मयूर इंटरनेशनल स्कूल, बापूनगर, भीलवाड़ा, डीपीएस पालड़ी, भीलवाड़ा , राबाउमावि, गुलगण्डी
, संगम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, भीलवाड़ा , सेमुमाराबाउमावि, भीलवाड़ा , माउण्ट लिट्रा जी स्कूल भीलवाड़ा, सोफिया गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भीलवाड़ा, मगांरावि, पुलिस लाईन, भीलवाड़ा व अन्य टीमों ने भाग लिया |
कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी स्कूलों के बच्चों पारितोषिक तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया | इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं प्रतिभागी विद्यार्थीयो के अभिभावकगण उपस्थित रहे |
