मौसम साफ, भीलवाड़ा में धूप ​खिली, मौसम में बनी हुई ठंडक

मौसम साफ, भीलवाड़ा में धूप ​खिली, मौसम में बनी हुई  ठंडक
X


भीलवाड़ा अगस्त का महीना शुरू होते ही वस्त्र नगरी भीलवाड़ा सहित प्रदेश में बारिश का तंत्र कमजोर पड़ गया है। अब प्रदेश में कुछ ही स्थानों पर लोकल तंत्र बनने से बारिश की बूंदें गिर रही हैं। आज सवेरे भीलवाड़ा में धूप ​खिली, लेकिन मौसम में ठंडक बरकरार है। इसके असर से लोगों को गर्मी महसूस नहीं हो रही है। वहीं प्रदेश की बात करें तो प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। आज भीलवाड़ा व उदयपुर में बारिश होने का अलर्ट है। व मौसम विभाग के अनुसार, आज बीकानेर और श्रीगंगानगर जिले सबसे गर्म रहेंगे। वहीं प्रदेश के कई जिलों में बादलों की आवाजाही रहने से मौसम ठंडा रहेगा।

Tags

Next Story