कपड़ा व्यापारी ने जहर खाकर किया सुसाइड,उधार लिए रुपयों को लेकर सूदखोरों द्वारा परेशान करने का आरोप

कपड़ा व्यापारी ने जहर खाकर किया सुसाइड,उधार लिए रुपयों को लेकर सूदखोरों द्वारा  परेशान करने का आरोप
X

एककपड़ा व्यापारी ने कुछ लोगों पर उधार लिए रुपयों को लेकर परेशान करने का आरोप लगा जिला अस्पताल के बाहर जहर खा लिया। सुसाइड से पहले उसने एक वीडियो बनाया। इसमें उसने कहा कि समय से पैसा चुकाने के बाद भी अधिक ब्याज मांग कर प्रताड़ित किया जा रहा था। ब्याज माफिया से तंग आकर उसने जान देदी .




घटना शुक्रवार शाम की है। व्यापारी महेंद्र जाधव पत्नी और बच्चों से मार्केट जाने का कहकर निकला था। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचा। यहां डॉक्टर को बताया कि उसने जहर खा लिया है। इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

इंदौर में एमवाय अस्पताल से चंदन नगर पुलिस को सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी में भिजवा दिया है। वहीं पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

मिल रही थीं धमकियां

जितेन्द्र के मुताबिक, महेंद्र ने करीब 8 माह पहले हेमंत वर्मा, आलोक जैन, जीतू चावला, उसकी गर्लफ्रेंड पूनम, अरविंद परमार और कमल नाम के व्यक्ति से रुपए उधार लिए थे। वह समय पर पैसे चुका भी रहा था, लेकिन सभी व्यापारी उससे भारी ब्याज वसूल रहे थे। इसी कारण वह कर्ज नहीं चुका पा रहा था। उसे लगातार धमकियां भी मिल रही थीं।

Next Story