कले€क्टर मेहता ने यूआईटी की सड़कों एवं विकास कार्यों का किया निरीक्षण

कले€क्टर मेहता ने यूआईटी की सड़कों एवं विकास कार्यों का किया निरीक्षण
X

भीलवाड़ा। जिला कले€क्टर एवं नगर विकास न्यास अध्यक्ष नमित मेहता ने आज यूआईटी द्वारा शहर में करवाए जा रहे सड़कों, ब्रिज, फ्लेट निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से समय पर काम करने को कहा। क्वालिटी पूर्ण काम करने पर जोर दिया। कले€क्टर मेहता आज दोपहर यूआईटी सेक्रेट्री ललित गोयल, एसई योगेश माथुर सहित अधिकारियों के साथ शहर के राउंड पर निकले। उन्होंने जोधड़ास चौराहा से 200 फीट रिंग रोड तक निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। 52.35 करोड़ रुपए लागत के इस आरओबी की चौड़ाई 21 मीटर है। 20 दिसंबर 2019 से ही इसका निर्माण चल रहा है। कभी कोविड के कारण तो कभी ठेकेदार की लापरवाही से ये काम मंथर गति से चलता रहा। बीच में तो बंद भी हो गया। कुछ समय से इसने गति पकड़ी है।

कले€क्टर मेहता ने यहां का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से पूछा-अब तक €क्या क्या काम हुआ? अभी €या चल रहा है और कौन-कौनसा काम बाकी है और बकाया काम को कब तक पूरा कर लिया जाएगा। कले€क्टर मेहता ने अधिकारियों को कार्य की स्पीड और बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि ये ब्रिज जल्द बनकर जनता को समर्पित किया जा सके।

कले€क्टर ने नेहरू विहार में कोटा रोड, नारायणी माता सर्किल से सांगानेर एचएलबी तक बन रहे रोड, मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत बन रहे फ्लेट, प्रगति पथ, गायत्री आश्रम रोड आदि विकास कार्यों का भी निरीक्षण कर प्रगति जानी। उन्होंने यूआईटी के अन्य विकास कार्यों का भी जायजा लिया। कले€क्टर ने दिवाली से पहले सभी क्षतिग्रस्त सड़कों के काम पूरे करने के निर्देश दिये। उनके साथ यूआईटी ए€सईएन राजू बढ़ारिया, एईएन महिपाल ढाका, रामप्रसाद जाट सहित जेईएन भी थे।

Next Story