कलेक्टर संधू ने किया कृषि विज्ञान केन्द्र का अवलोकन

कलेक्टर संधू ने किया कृषि विज्ञान केन्द्र का अवलोकन
X

भीलवाड़ा। कृषि विज्ञान केन्द्र गाँधीनगर, भीलवाड़ा का जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू द्वारा अवलोकन किया गया। कलेक्टर संधू ने केन्द्र पर स्थापित नर्सरी, प्राकृतिक खेती, वर्मीकम्पोस्ट एवं मुर्गीपालन इकाई का अवलोकन कर किसानों को कैसे लाभान्वित किया जाए इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए साथ ही अनुसूचित जनजाति केपिटल उपयोजनान्तर्गत मिनी ऑयल मिल का उद्घाटन किया एवं तेलीय फसलों का मूल्य संवर्धन कर किसानों की आमदनी बढ़ाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। कृषि विज्ञान केन्द्र भीलवाड़ा को देश का बेस्ट केवीके अवार्ड मिलने पर कलेक्टर संधू ने केन्द्र की टीम को बधाई दी एवं केन्द्र पर किसान घर, प्रशिक्षण हॉल, केन्द्र के चारों ओर बाउण्ड्रीवाल आदि की मरम्मत हेतु निर्देश दिए ताकि कृषक समुदाय को नवीनतम कृषि तकनीकी का हस्तान्तरण सुगम हो सके। कलेक्टर संधू ने कृषि एवं पशुधन की उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए किसानों से संवाद किया एवं कृषि विज्ञान केन्द्र पर संचालित कृषक हितार्थ परियोजनाओं की सराहना की। कृषि विज्ञान केन्द्र की आमदनी बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देकर केन्द्र परिसर में केन्द्र एवं कृषक उत्पादक संगठन के उत्पादों जैसे उन्नत किस्म के फलदार पौधे, सब्जियों की पौध, उन्नत बीज, देशी बीजों का संवर्धन, दूध एवं घी के लिए पार्लर खोलने के निर्देश दिए। कलेक्टर संधू ने कृषि विज्ञान केन्द्र की खरीफ मे आयोजित प्रदशनों एवं प्रतापधन मुर्गीपालन इकाई को बढ़ाने के निर्देश दिए। केन्द्र पर वर्ष भर हरा चारा उत्पादन हेतु नेपियर घास एवं वर्मीकम्पोस्ट से जिले के किसानों को लाभान्वित करने पर जोर दिया। कलेक्टर संधू ने केन्द्र पर मीव किसान बाजार कृषक उत्पादक संगठन के विभिन्न उत्पादों की जानकारी ली एवं कृषक उत्पादक संगठन के निदेशक महावीर शर्मा को प्रोत्साहित किया। प्राकृतिक खेती के प्रगतिशील किसान देवेन्द्र त्रिपाठी से प्राकृतिक खेती एवं उनके उत्पादों की जानकारी लेकर अन्य किसानों को भी प्राकृतिक खेती से जोड़ने की आवश्यकता प्रतिपादित की। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सी. एम. यादव ने केन्द्र की गतिविधियाँ एवं केन्द्र पर संचालित प्रोजेक्ट राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन दलहन एवं तिलहन, प्राकृतिक खेती मिशन, राष्ट्रीय जलवायु समुत्थान कृषि में नवाचार (निक्रा), कृषि ड्रॉन, विकसित कृषि संकल्प अभियान आदि की जानकारी से अवगत करवाया। अवलोकन के दौरान संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार विनोद कुमार जैन, उपनिदेशक उद्यान डॉ. शंकर सिंह राठौड़, तकनीकी सहायक अनिता यादव, फार्म मैनेजर महेन्द्र सिंह चुण्ड़ावत, लेखाधिकारी अजीत सिंह राठौड़, वरिष्ठ अनुसंधान अध्येता संजय बिश्नोई आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर 40 कृषक एवं कृषक महिलाओं को 50 किग्रा पशु आहार के बेग निःशुल्क वितरित किए गए जिससे पशुओें के स्वास्थ्य में सुधार एवं दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी होगी।

Tags

Next Story