ठाकुर जी के दरबार में उड़ेगी रंग बिरंगी गुलाल - भक्त खेलेंगे फूलों की होली

भीलवाड़ा अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भीलवाड़ा के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आनन्द धाम हवेली मंदिर परिसर में रविवार 2 मार्च को प्रातः 11.30 बजे " फाग महोत्सव - राधा संग नाचे कन्हैया " का शानदार भक्ति मय आयोजन किया जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष डाॅ चेतना सुनील जागेटिया ने बताया कि क्लब के राष्ट्रीय महासचिव अनिता डॉ अशोक सोडाणी एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. सुमन सुरेश सोनी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस भक्ति कार्यक्रम में आनंद धाम हवेली मंदिर में क्लब के सदस्यों तथा भक्तगणों के द्वारा फागोत्सव मनाया जाएगा , जहां ठाकुर जी के दरबार में भक्त फूलों की होली और रंग बिरंगी गुलाल से खेलेंगे !
उन्होंने बताया कि इस भक्ति कार्यक्रम के संयोजक क्लब के जिला धर्म प्रचार प्रसार सचिव एवं आनन्द धाम हवेली के मुख्य ट्रस्टी सुमन राजेन्द्र बाहेती , जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट नीलम प्रकाश दरगड़ , जिला सचिव डाॅ. राखी प्रमोद राठी एवं जिलाध्यक्ष डाॅ. चेतना सुनील जागेटिया है !
कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में क्लब के निम्न जिला पदाधिकारीगण भाग लेंगे - सीमा दिनेश बिड़ला , चेतना पुरूषोत्तम बसेर, रेणु राजेश कोगटा , खुशी राकेश देवपुरा , इन्दिरा डाॅ भागचन्द सोमानी , सुनिता मनीष पलोड़ , सविता कमलेश डाड एवं अन्य सभी जिला पदाधिकारीगण !!
आनन्द धाम हवेली मन्दिर के मुख्य ट्रस्टी सुमन राजेन्द्र बाहेती ने इस भक्ति कार्यक्रम में क्लब के सभी सदस्यगण एवं भक्तगण से आग्रह किया है कि आप सभी सादर आमंत्रित हैं !