कृषि महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम-2025 का रंगारंग आयोजन

कृषि महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम-2025 का रंगारंग आयोजन
X

भीलवाड़ा |कृषि महाविद्यालय, भीलवाड़ा में सांस्कृतिक कार्यक्रम-2025 का रंगारंग समापन हुआ। कार्यक्रम 01.05.2025 से 03.05.2025 तक चला जिसमें आज के अन्तिम दिन एकल नृत्य, समूह नृत्य, एकल गायन, समूह गायन, वाद-विवाद तथा नाटक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इससे पूर्व विद्यार्थीयों ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में जैसे- स्कैचिंग, अपशिष्ट का सर्वोत्तम, रंगोली, फेस पेंटिग, निबंध लेखन, विज्ञापन प्रतियोगिता आदि में भागीदारी की। सभी गतिविधियों में विद्यार्थीयों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया तथा कृषि विद्यार्थीयों की शिक्षा के साथ विभिन्न सांस्कृतिक क्रियाओं में नई छवि उभर कर आयी। डाॅ. एल.एल. पंवार, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय, भीलवाड़ा ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ, सांस्कृतिक एवं खेलकूद में भी रूचि रखनी चाहिए जो कि सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक हैं। कार्यक्रम के दौरान अधिष्ठाता महोदय ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस कार्यक्रम में सहायक छात्र कल्याण अधिष्ठाता डाॅ. प्रकाश पंवार ने सम्पूर्ण सांस्कृतिक गतिविधियांे का विधिपूर्वक संचालन किया तथा विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के अन्य अधिकारी डाॅ. के.एल. जीनगर, डाॅ. सुचित्रा दाधीच, डाॅ. रामअवतार, कमल किशोर तथा महाविद्यालय के अन्य कर्मचारी एवं महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें। प्राची, किरण, राजकुमारी, योगश, आंकाशा व

राजनन्दनी विद्यार्थियों ने कार्यक्रम के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई एवं कार्यक्रम का संचालन छात्र रामगोपाल एवं हर्षित शर्मा ने किया।

Tags

Next Story