*यज्ञनारायण के दिव्य फेरौं के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति

X
By - vijay |5 March 2026 8:22 PM IST
आकोला (रमेश चंद्र डाड)कोदू कोटा। बन्नी के देवनारायण भगवान के प्रांगण में श्री बानोड़ा बालाजी महाराज के आचार्यत्व में चल रहे श्री राम कृष्ण कल्कि शक्ति महायज्ञ का आयोजन गांवों से आये चारभुजा जी के साथ दिव्य फैरों व पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हुआ।
दिव्य फेरों में श्रद्धालु गण नाच रहे थे कीर्तन कर रहे थे। हजारों की संख्या में भक्तों ने भाग लिया।
इस अवसर पर कोदू कोटा से 6, गोकुल पुरा से एक धूमड़ास से 2, पौण्ड्रास से 2 बन्नी के देवनारायण सहित कुल 12 बैवाण पावणा पधारे। श्री बानोड़ा बालाजी की तरफ से हर बैवाण को 11000/ दक्षिणा भगवान के चरणों में सादर भेंट की गई साथ ही पुजा सामग्री बालटी , लौटा, आरती तलवार तरबेणा गरूड़ घंटा आदि भेंट की गई।
Next Story
