कांग्रेस के सर्वोदय संकल्प शिविर का समापन

कांग्रेस के सर्वोदय संकल्प शिविर का समापन
X

भीलवाड़ा -कांग्रेस के विभाग राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (RGPRS), द्वारा आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों की तैयारियों को सुदृढ़ करने एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने हेतु भीलवाड़ा में दो दिवसीय “सर्वोदय संकल्प शिविर” का समापन आज होटल हर्ष पैलेस भीलवाड़ा में हुआ ।

शिविर में आज सुबह पंचायत राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सी बी यादव ने पंचायत राज एव नगर निकाय चुनाव में पार्टी की जीत का मूलमंत्र कार्यक्रताओ को दिया एव कैसे चुनाव में में फतह हो । चुनाव की पूरी तैयारी की रणनीति पर चर्चा हुई । शिविर में जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा देहात के जिला अध्यक्ष रामलाल जाट ने संबोधित करते हुए कहा की बीजेपी सिर्फ जुमला बाजी करती हे धरातल पर कोई काम नहीं करती हे । विकास के नाम पर वोट माँगकर सता में आई लेकिन विकास से कोई लेना देना नहीं हे । बीजेपी का इतिहास उठाकर देख लो देश की आजादी में बीजेपी का क्या रोल था । बीजेपी का एक भी नेता देश की आजादी में जेल नहीं गए बीजेपी का का कोई भी नेता शहीद नहीं हुए । कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी में मुख्य भूमिका अदा की । आज पार्टी के सभी कार्यक्रताओ को संगठित होकर कार्य करते हुए आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी को आगामी पंचायत एव नगर निकाय चुनाव में जीत सुनिश्चित करे । जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) पार्टी के हर कार्यकर्ता के साथ खड़ी है ।

अंत में संगठन के जिला अध्यक्ष श्याम लाल गुर्जर ने शिविर में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया । आने वाले समय में ब्लॉक लेवल पर सर्वोदय शिविर का आयोजन किया जाएगा ।

कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ कांग्रेस जन, पीसीसी सदस्य, जिला कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारी, पूर्व विधायक/विधायक प्रत्याशी, पंचायती राज के निर्वाचित जन प्रतिनिधि/प्रत्याशी, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, ब्लॉक/मण्डल अध्यक्ष, पूर्व जिला परिषद सदस्य/पंचायत समिति सदस्यके पदाधिकारी व कार्यकर्ता, कांग्रेसजन उपस्थित थे ।

बनेडा ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज जाट ने शिविर में उपस्थित संभागियों का आभार प्रकट किया ।

सभी ने सर्वोदय एव सवराज की परिकल्पना को चरितार्थ करने का संकल्प लिया ।

Next Story