श्री देवनारायण भगवान के 1114वें जन्मोत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन

गाडरी (पूर्विया) समाज, भीलवाड़ा द्वारा श्री देवनारायण भगवान के 1114वें जन्मोत्सव के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
1. विशाल रक्तदान शिविर
गाडरी (पूर्विया) समाज, भीलवाड़ा द्वारा 18 जनवरी 2026, रविवार को श्री भारभुजा नाथ मंदिर, विलिया खुर्द, भीलवाड़ा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर रामस्नेही ब्लड बैंक की टीम द्वारा संपन्न कराया गया, जिसमें कुल 198 यूनिट रक्तदान किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया तथा युवा साथियों की भागीदारी भी बढ़-चढ़कर रही।
2. भजन संध्या
दिनांक 24 जनवरी 2026, शनिवार रात्रि को श्री देवनारायण मंदिर, गाडरी खेड़ा, गांधीनगर, भीलवाड़ा में रात्रि 12:00 बजे केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया तथा जागरण एवं भजन संध्या का आयोजन हुआ।
3. शोभायात्रा एवं विशाल वाहन रैली
दिनांक 25 जनवरी 2026, रविवार प्रातः 11:00 बजे शोभायात्रा एवं विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। यह रैली श्री देवनारायण मंदिर, गाडरी खेड़ा, गांधीनगर से प्रारंभ होकर शनिदेव मंदिर, अहिल्याबाई होलकर चौराहा, गंगापुर चौराहा, रेलवे फाटक, मुरली विलास रोड, राजेंद्र मार्ग, सिटी कोतवाली चौराहा, सूचना केंद्र चौराहा, अंबेडकर सर्किल, सेशन कोर्ट चौराहा, कलेक्ट्रेट से अजमेर पुलिया, खंडेश्वर महाराज मंदिर, इंडिया गेट होते हुए पुनः श्री देवनारायण मंदिर, गाडरी खेड़ा, गांधीनगर पहुंचकर संपन्न हुई।
इस अवसर पर आयोजक देवनारायण सेवा समिति के अध्यक्ष राधेश्याम गाडरी, संयोजक कैलाश गाडरी, रैली के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री विठ्ठल शंकर अवस्थी एवं विशिष्ट अतिथि रितेश गुर्जर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन नारायण लाल हाड़ा, शंकर लाल मोयल, शंकर रियार तथा युवा कार्यकर्ता भेरूलाल मोयल, राधेश्याम मोयल, नंदलाल मोयल, रमेश मोयल, घीसू मोयल, देवी लाल गाडरी, महेंद्र गाडरी, राजू गाडरी, राधेश्याम गाडरी, निखिलेश गाडरी, दलीचंद गाडरी, बनवारी गाडरी, पूरण गाडरी सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
शोभायात्रा एवं वाहन रैली का मुख्य आकर्षण अखाड़ा प्रदर्शन, बैंड-बाजा, घोड़े एवं ढोल-नगाड़ों के साथ श्री देवनारायण भगवान के जयघोष रहे। समाज के असंख्य लोगों ने भाग लिया, जिसमें महिलाओं की भारी संख्या रही तथा युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।
